अंतरिक्ष विज्ञान में भारत का नया कारनामा! SpaceX के रॉकेट से उड़ेगा भारत का पहला AI सुपर-सैटेलाइट, पश्चिमी स्पेस कंपनियों में मचा हड़कंप!

भारतीय प्रतिभाओं ने फिर साबित कर दिया है कि टेक्नोलॉजी और स्पेस साइंस में भारत को कोई मात नहीं दे सकता। भारतीय स्पेस स्टार्ट-अप ‘TakeMe2Space’ अपने MOI-1A उपग्रह को SpaceX के Transporter-18 मिशन से लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह उपग्रह सिर्फ अंतरिक्ष में चक्कर नहीं लगाएगा, बल्कि भारत का पहला ऐसा ‘ऑर्बिटल कंप्यूटिंग उपग्रह’ होगा जो स्पेस में ही डेटा की प्रोसेसिंग करेगा।
Nvidia Orin NX एज-कंप्यूटिंग प्रोसेसर से लैस यह 50 किलो से कम का सैटेलाइट अब डेटा को पृथ्वी पर भेजने की जगह अंतरिक्ष में ही प्रोसेस करके त्वरित परिणाम देगा। यह तकनीक पश्चिमी देशों के लिए एक करारा झटका है जो अब तक स्पेस टेक्नोलॉजी में अपनी एकाधिकार जमाए बैठे थे। भारतीय इंजीनियरों का यह कदम न केवल रक्षा और मौसम विज्ञान के क्षेत्र में क्रांति लाएगा, बल्कि भारत को निजी अंतरिक्ष वाणिज्य का नया सुपरपॉवर बनाएगा।
रॉकेट भले ही अमेरिका का हो, लेकिन दिमाग पूरी तरह भारतीय है। यह सैटेलाइट भारत की आत्मनिर्भरता और स्टार्टअप इकोसिस्टम की वो प्रचंड ताकत है जिसे देखकर अब दुनिया के दिग्गज भी सलाम ठोक रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें —:


