देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

ओमान का वो सह-पायलट और भारत का लाल! हवा में प्लेन क्रैश करने की साजिश नाकाम, दुनिया कर रही कैप्टन स्मित की दिलेरी को सलाम!

दुनिया को दहलाने की एक बहुत बड़ी साजिश को आसमान के बीचों-बीच नाकाम कर दिया गया है। फ्लाईदुबई के एक विमान को इजराइल के तेल अवीव में क्रैश कराने का खौफनाक मंसूबा एक कट्टरपंथी सह-पायलट ने बनाया था, लेकिन उसे क्या मालूम था कि कॉकपिट में उसके सामने भारत का एक शेर खड़ा है! भारतीय कैप्टन स्मित मछार ने अपनी जान पर खेलकर न केवल विमान को सुरक्षित उतारा, बल्कि सैकड़ों बेकसूरों की जिंदगी बचाकर पूरी दुनिया में तिरंगे का परचम लहरा दिया।

फ्लाईदुबई की फ्लाइट संख्या पर उस वक्त मौत का साया मंडराने लगा जब ओमान के कट्टरपंथी सह-पायलट हमाम अल-हमामी ने अचानक हमला कर दिया। रिपोर्टों के मुताबिक, हमामी विमान को इजराइल के घनी आबादी वाले इलाके में ले जाकर क्रैश कराना चाहता था। लेकिन भारतीय मूल के मुख्य पायलट स्मित मछार ने बिना एक पल गंवाए अदम्य साहस का परिचय दिया। गंभीर रूप से जख्मी होने के बावजूद स्मित ने सह-पायलट को काबू में किया और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

यह घटना साबित करती है कि जब संकट की घड़ी आती है, तो भारतीय जांबाज अपनी जान की परवाह किए बिना दुनिया के लिए रक्षक बन जाते हैं। इजराइल से लेकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) तक, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कैप्टन स्मित मछार की शूरवीरता की गूंज है। इजरायली प्रधानमंत्री तक ने इस साहस को नमन किया है। भारत ने साफ कर दिया है कि उसके नागरिक दुनिया के किसी भी कोने में रहें, अपनी बुद्धिमत्ता और शौर्य से मानवता की रक्षा के लिए हमेशा सबसे आगे खड़े रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button