अमेरिका में B-1 बॉम्बर एयरबेस से भागे: ईरान के खौफ से कांपे ट्रम्प, एयरबेस खाली कर भागी अमेरिकी सेना!

सुपरपावर होने का खोखला ढिंढोरा पीटने वाले अमेरिका का घमंड एक ही झटके में चकनाचूर हो गया है। ब्रिटेन के RAF फेयरफोर्ड (Fairford) एयरबेस पर तैनात अमेरिका के सबसे घातक B-1 लान्सर बॉम्बर्स को पेंटागन ने रातों-रात वहां से उल्टे पांव वापस बुला लिया है।
ईरान की तरफ से मिले सीधे हमले के अल्टीमेटम और मिडिल ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों पर विनाशकारी हमले के खौफ ने वाशिंगटन के होश उड़ा दिए हैं। जब ईरान ने खुलेआम चेतावनी दी कि अमेरिकी सैन्य बेड़े उसकी मिसाइलों के सीधे निशाने पर हैं, तो डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन के पैर उखड़ गए और ब्रिटिश सरजमीं पर खड़े घातक अमेरिकी बमवर्षक चुपचाप अपना बोरिया-बिस्तर समेटकर अमेरिका भाग खड़े हुए।
पश्चिम एशिया में जारी इस भारी तनाव के बीच भारत ने साफ और कड़ा रुख अपनाया है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों से यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी देश की दादागीरी और एकतरफा युद्ध थोपने की नीति को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भारत शांति का हिमायती है, लेकिन अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता और व्यापारिक हितों पर आंच आई तो भारत माकूल जवाब देना जानता है।



