बांग्लादेश में गृहयुद्ध जैसे हालात: दुर्गा पूजा की सुरक्षा के लिए जंग की तैयारी, भारत की दो टूक चेतावनी के बाद तैनात हुए युद्धपोत

बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ते अत्याचार और अराजकता के बीच वहां की अंतरिम सरकार की सांसें अटकी हुई हैं। आगामी दुर्गा पूजा त्योहार के दौरान कट्टरपंथियों के उत्पात और हिंसा को रोकने के लिए बांग्लादेशी सेना को सड़कों और समंदर में जंग जैसे इंतजाम करने पड़े हैं। बंगाल की खाड़ी से लेकर आंतरिक समुद्री मार्गों तक में 17 युद्धपोत और लड़ाकू हेलीकॉप्टर तैनात कर दिए गए हैं।
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार लगातार भारत विरोधी प्रोपेगैंडा फैलाने की कोशिश कर रही थी और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग को लेकर गीदड़भभकी दे रही थी। लेकिन भारत के सख्त तेवरों ने ढाका की हुकूमत की चूलें हिला दी हैं। भारत ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अल्पसंख्यक हिंदुओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। भारत के कड़े राजनयिक रुख और मजबूत सीमा सुरक्षा के आगे बांग्लादेश को झुकना पड़ा और अब अपनी ही सरजमीं पर सुरक्षा मुहैया कराने के लिए उन्हें नौसेना के युद्धपोत उतारने पड़ रहे हैं।
भारत की रणनीतिक बढ़त ने यह साबित कर दिया है कि पड़ोसी मुल्कों में अस्थिरता फैलाकर भारत को आंख दिखाने की जुर्रत करने वालों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। भारत अपनी सीमाओं और अपने लोगों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम और मुस्तैद है।
ये खबर भी पढ़ें —:


