यमन में फिर भड़की महाजंग: लाल सागर पर कब्जे के लिए सऊदी-हूती में खूनी भिड़ंत!

यमन के रणनीतिक तटीय इलाके मोचा और बाबल अल-मंदेब जलडमरूमध्य पर कब्जे के लिए सऊदी समर्थित सरकारी सेना और हूती विद्रोहियों के बीच भीषण बारूदी जंग छिड़ गई है। लाल सागर का यह वही गलियारा है जहाँ से पूरी दुनिया का समुद्री व्यापार गुजरता है।
सऊदी अरब समर्थित सेना ने बड़े पैमाने पर सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन डॉन ऑफ यमन’ लॉन्च करके हूतियों को पीछे धकेलने का दावा किया है। हालाँकि, हूती लड़ाकों ने भी पलटवार करते हुए अल-तुरबा शहर पर कब्जा जमा लिया है। इस खूनी संघर्ष से दुनिया भर की मर्चेंट शिपिंग कंपनियों की सांसें थम गई हैं। इस पूरे नौसैनिक संकट के बीच भारतीय नौसेना (Indian Navy) लाल सागर में अपने व्यापारिक जहाजों की ढाल बनकर खड़ी है और किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए मुस्तैद है।
अगर बाबल अल-मंदेब के इस समुद्री रास्ते पर शांति बहाल नहीं हुई, तो वैश्विक व्यापार की चेन पूरी तरह से टूट जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें —:


