मिडिल ईस्ट में बारूद के ढेर पर बैठी दुनिया को शांति का झांसा देते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ सैन्य एक्शन को अचानक रोकने का ऐलान करके अंतरराष्ट्रीय राजनीति में नया बवंडर खड़ा कर दिया है।
पेंटागन की ओर से ईरान के सामरिक ठिकानों पर बड़े हवाई हमलों का पूरा खाका तैयार होने के बावजूद राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि 3 नवंबर के मिडटर्म चुनावों तक ईरान पर कोई नया हमला नहीं किया जाएगा। कूटनीतिक विशेषज्ञों ने इसे शांति प्रयास मानने से साफ इनकार करते हुए इसे ट्रम्प का नग्न राजनीतिक पैंतरा करार दिया है। आलोचकों का आरोप है कि अमेरिका में घरेलू चुनावों में मतदाताओं के घटते समर्थन और गिरती अर्थव्यवस्था से ध्यान भटकाने के लिए जंग के इस खेल को सिर्फ वोटों के गणित के लिए टहलाया गया है।
विश्व शांति को घरेलू राजनीतिक चुनावों की बलि चढ़ाना और जंग की तारीखों को वोटों के हिसाब से तय करना अमेरिका की स्वार्थी और खतरनाक विदेश नीति का सबसे शर्मनाक उदाहरण है।
ये खबर भी पढ़ें —:

