कोरबा की सड़कों की बदलेगी तस्वीर! 24 करोड़ से ज्यादा खर्च कर 20 प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

The face of Korba’s roads is set to change! 20 major thoroughfares will undergo a transformation at a cost of over 24 crore.

कोरबा। शहर की बदहाल और प्रमुख सड़कों को बेहतर बनाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। कोरबा नगर निगम क्षेत्र के 20 प्रमुख मार्गों पर डामरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए 24 करोड़ रुपये से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। शनिवार को उद्योग, वाणिज्य एवं आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत ने सोनालिया पुल से ओवरब्रिज मार्ग पर चल रहे डामरीकरण कार्य का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री लखन लाल देवांगन ने नगर निगम के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। सभी स्वीकृत कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं, ताकि शहरवासियों को बेहतर सड़क और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।

मंत्री देवांगन के प्रयासों से नगर निगम क्षेत्र के 20 प्रमुख मार्गों के डामरीकरण के लिए 24 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति मिली है। इन विकास कार्यों का भूमिपूजन 19 अक्टूबर को कोसाबाड़ी चौक पर किया गया था। इसके बाद अब सोनालिया पुल से ओवरब्रिज मार्ग पर डामरीकरण का काम शुरू कर दिया गया है।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य व्यवस्थित तरीके से कराया जाए। काम के दौरान आम नागरिकों को आवागमन में अनावश्यक परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा दोनों का विशेष ध्यान रखा जाए।

शहर के प्रमुख मार्गों का डामरीकरण पूरा होने से कोरबा के नागरिकों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही शहर की सड़क व्यवस्था बेहतर होने से आधारभूत सुविधाओं को भी मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर नगर निगम के अधीक्षण अभियंता भूषण उरांव, प्रभारी कार्यपालन अभियंता रुचि वर्मा, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, चंद्रलोक सिंह, मुकुंद कंवर, प्रफुल्ल तिवारी, योगेश मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें—:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *