Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

बेमेतरा में खनिज विभाग का बड़ा एक्शन! अवैध रेत परिवहन करते 6 हाइवा जब्त

Major action by the Mineral Department in Bemetara! 6 hyva trucks seized for illegal sand transportation.

बेमेतरा में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 हाइवा वाहनों को जब्त किया है। जिले में खनिज संपदा के अवैध दोहन और परिवहन पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। इसी अभियान के तहत 14 और 15 अक्टूबर 2026 को खनिज विभाग की टीम ने कठिया-राका और आसपास के इलाकों में जांच अभियान चलाया।

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते हुए 6 हाइवा वाहन पकड़े गए। विभागीय टीम ने सभी वाहनों को जब्त कर सुरक्षार्थ संबंधित थाने की अभिरक्षा में रखवा दिया है। साथ ही वाहन मालिकों और संबंधित पक्षों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

खनिज विभाग के अनुसार, इन मामलों में खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 से 23-ख के तहत प्रशमन संबंधी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। निर्धारित कानूनी प्रावधानों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार खनिज संसाधनों के वैध उपयोग और अवैध उत्खनन पर रोक लगाने को लेकर सख्त रुख अपना रही है। सरकार का जोर खनिज संपदा के संरक्षण के साथ-साथ राजस्व की सुरक्षा पर भी है।

अवैध रेत उत्खनन और परिवहन से सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचने के साथ पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ने का खतरा भी रहता है। यही वजह है कि जिला प्रशासन संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है।

खनिज विभाग ने साफ किया है कि जिले में अवैध उत्खनन, भंडारण और परिवहन के मामलों में कार्रवाई जारी रहेगी। बेमेतरा में 6 हाइवा की जब्ती को अवैध रेत कारोबार के खिलाफ प्रशासन की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें —: