कॉरपोरेट जगत और कंज्यूमर सेफ्टी के मोर्चे पर आज की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर महाराष्ट्र से आई है। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने एक बड़े छापेमारी अभियान के बाद रिलायंस कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स (Reliance Consumer Products) के एक डायरेक्टर और 9 अन्य अधिकारियों के खिलाफ गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है।
एफडीए की जांच में खुलासा हुआ है कि कंपनी द्वारा बड़े पैमाने पर एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों की बिक्री और आपूर्ति की जा रही थी, जो सीधे तौर पर आम जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। इस एफआईआर के सामने आते ही सोशल मीडिया से लेकर बिजनेस कॉरिडोर तक हंगामा मच गया है। उपभोक्ता अधिकार कार्यकर्ताओं ने कॉरपोरेट कंपनियों के ऐसे गैर-जिम्मेदाराना रवैये पर कड़े कानूनी ऐक्शन की मांग की है, जबकि प्रशासन ने इस मामले में संलिप्त सभी दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है।
ये खबर भी पढ़ें —:






