Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

डॉ. अमृता करुणेश्वरी से जाने आज का राशिफल

today horroscop

मेष राशि

अगर कोई नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी, सुखमय दिन। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ राशि

ग्रह नक्षत्र आपको संघर्ष के बाद सफलता दिलाएंगे, कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। शत्रु बलहीन रहेंगें, उन्नति कारक दिन, आय-संपत्ती के लिए शुभ।

मिथुन राशि

आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे, नई योजनाएं लाभ देंगी, मनोरंजन कार्य पर खर्च, प्रेम प्रसंग में सफलता।

कर्क राशि

क्रोध पर नियंत्रण रखें, अनावश्यक वाद-विवाद से बचें, मन आज बेचैन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। सुनी-सुनाई बात पर विश्वास और अमल न करें।

सिंह राशि

आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी, मनोबल बढ़ेगा, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है, शुभ दिन।

कन्या राशि

आज लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें, आज किसी को उधार न दें क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की संभावना कम है।

तुला राशि

आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा, मनोरंजन कार्यों पर खर्च।

वृश्चिक राशि

आज खर्च की अधिकता रहेगी, किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च, व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। सोच-समझकर ही कार्य व्यवहार करें, कोई सूचना आ सकती है।

धनु राशि

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, प्रिय व्यक्ति से मुलाकात, तीर्थस्थल का दर्शन, आनन्द दायक दिन।

मकर राशि

प्रतिष्ठा में वृद्धि, कार्यों में रूचि, सफलता एवं नई योजना भरा दिन, सुख के साधन बढ़ेंगे।

कुंभ राशि

आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी, मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगें, यात्रा लाभकारी रहेगी, मंगलमय दिन रहेगा।

मीन राशि

सावधानी पूर्वक कार्य आज आपको सफलता दिलाएगा। आज ध्यान देकर कार्य करें, जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है, यात्रा न करें, वाहन धीमी गति से चलाएं।