रायपुर : केन्द्रीय मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ से सरगुजा सांसद रेणुका सिंह को जगह मिल सकती है। ऐसी खबर आ रही है कि रेणुका सिंह को पीएमओ से फोन आया है। इस फोन के बाद यहीं अटकलें लगाई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ से रेणुका सिंह को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कर सकते है।
ज्ञात हो कि सांसद रेणुका सिंह भाजपा की तेज तर्रार नेत्री है।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. खेलसाय सिंह को हराया है। इससे पूर्व भी रेणुका सिंह दो बार विधायक रह चुकी है। रेणुका सिंह को पीएमओ से फोन आने के बाद उनके समर्थकों में भारी उत्साह का माहौल है।









