
रायपुर : मानसून का इंतजार खत्म होने को है आगामी 10 जून तक प्रदेश में मानसून के पहुंचने की पूरी संभावना है। मौषम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून अंडमान-निकोबार तक पहुंच चुका है। वहीं संभावना है जताई जा रही कि मानसून जल्द केरल पहुंच जाएगा। इसके बाद 10 जून तक छत्तीसगढ़ में दस्तक देने की उम्मीद है।
फिलहाल प्रदेश में लू के हालात है। प्रदेश के विभिन्न शहरों में अधिकतम तापमान 36 से 42 डिग्री के बीच चल रहा है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच दर्ज किया गया है। रविवार को राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : मुख्यमंत्री आज से सरगुजा और बिलासपुर संभाग के दो दिवसीय दौरे पर
इसके पूर्व प्रदेश में लू की स्थिति थी तापमान 44 डिग्री तक पहुंच चुका था लेकिन विगत 2-3 दिनों से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ-साथ बूंदाबांदी के चलते तापमान में गिरावट आई है। पिछले 24 घंटों के दौरान भोपालपट्टनम में 4 सेमी, देवभोग पेंड्रा में एक सेमी वहीं कांकेर सहित कई स्थानों में हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून 10 जून तक अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकता है। वहीं आगामी 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक दो स्थानों में हल्की वर्षा तथा गरज चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है।
https://www.youtube.com/watch?v=v3JODhczTXw