छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

जिला पुलिस बल परीक्षार्थियों के समर्थन में आए अमित जोगी ने गृह मंत्री पर लगाया बड़ा आरोप

रायपुर

प्रदेश जिला पुलिस बल के परीक्षार्थी परीक्षा परिणाम जारी नहीं होने से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है. ऐसे वक्त में उनके समर्थन में जनता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी सामने आए है. उन्होंने गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के ऊपर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि गृह मंत्री रिश्वत की उम्मीद में परीक्षार्थियों का परीक्षा परिमाण रोककर रखा है.

अमित जोगी ने कहा कि गृह मंत्री ने केबिनेट में इस मामले को नहीं उठाया और कोई बातचीत भी नहीं की है. हाईकोर्ट के निर्देश के बाद भी सरकार ने परिमाण रोककर रखा है. हम परीक्षार्थियों की हक की लड़ाई लड़ेंगे. रोजगार हमारा अधिकार है और हम उसे ले कर रहेंगे. उन्होंने ने परीक्षा परिमाण का बंद लिफाफा खोलने और परिणाम घोषित करने की मांग की है.

बता दें कि 2017-18 में जिला पुलिस बल का 2 हजार 259 पद निकला था. जिसमें 61 हज़ार अभ्यार्थियों ने शारीरिक और लिखित परीक्षा दिया था. मार्च में भी मामले को लेकर कोर्ट में लेकर गए थे. कोर्ट ने 60 दिन के भीतर रिज़ल्ट जारी करने का आदेश दिया था. उसके बाद भी समय सीमा पर परीक्षा परिणाम जारी नहीं हुआ है. जिससे बाद पूरे प्रदेश के परीक्षार्थी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है जिसे जनता कांग्रेस का समर्थन मिल रहा है.

https://www.youtube.com/watch?v=PxSxk_Yc6NM

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button