Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

Chhattisgarh : पीएससी ने जारी किया सीएमओ की चयन सूची

 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अंतर्गत मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पदों के लिए चयन सूची जारी कर दी है। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्ग-ख के आठ पदों और मुख्य नगर पालिका अधिकारी वर्ग-ग के 28 पदों के लिए चयनितों की सूची जारी की गई है।

दोनों पदों के लिए मुख्य सूची के साथ ही प्रतीक्षा सूची भी जारी की गई है। दोनों सूचियां आयोग की वेबसाइट पर देखी जा सकती हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=Th05_I3tbC8