छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

रायपुर : कवासी की जगह मोहम्मद अकबर के जवाब देने पर भड़के सदस्य

रायपुर : विधानसभा में आज उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई जब उद्योगमंत्री कवासी लखमा की अनुपस्थिति में मोहम्मद अकबर ने जवाब प्रस्तुत करना चाहा। इस पर विपक्ष ने एतराज करते हुए सदन का वॉकआउट कर दिया। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के आज दूसरे दिन प्रश्रकाल के दौरान कांग्रेस सदस्य चंद्रदेव राय ने उद्योग मंत्री से जानना चाहा कि बलौदाबाजार जिले में कुल कितने उद्योग स्थापित हैं, इनमें लघु, दीर्घ और कुटीर उद्योगों की संख्या कितनी है? सदन में प्रदेश के आबकारी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा के अनुपस्थिति पर मंत्री मोहम्मद अकबर ने सदन में जवाब रखना चाहा, इस बात को लेकर विपक्ष के सदस्य नाराज हो गए।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : विधानसभा में उठा पीएचडी डिग्री का मामला

विपक्षी सदस्यों ने एक स्वर में व्यवस्था का प्रश्न उठाते हुए यह जानना चाहा कि उद्योग विभाग का जवाब दूसरे मंत्री क्यों देते हैं, इस पर अध्यक्ष ने सदन को जानकारी दी कि मंत्री कवासी लखमा बाहर हैं और उन्होने मंत्री मोहम्मद अकबर को अधिकृत किया है। इस पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि जो उद्योग मंत्री हैं वह सक्षम हैं और हमें उनके ऊपर विश्वास है लेकिन कांग्रेस को उन पर भरोसा नहीं है। विपक्ष, मंत्री जी को सहयोग करने के लिए तैयार है। उन्हें सामने आकर जवाब देना चाहिए।

 

https://www.youtube.com/watch?v=txM7lFKlOmk

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button