छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

महासमुंद : शराबबंदी पर बहानेबाजी बंद करें सरकार : डॉ विमल चोपड़ा

महासमुंद, (Fourth Eye News) पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा ने शराबबंदी को लेकर सरकार से किए जा रहे टाल मटोल की निंदा करते हुए सरकार की मंशा पर शंका जाहिर की है। शराब दुकानों में बिक्री की अव्यवस्था से गबन की अनेक घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है।

महासमुंद: करीब 36 लाख का शराब कलेक्शन लेकर फरार हुआ सुपरवाजर

वहीं शराब दुकानों से मिलावटी शराब के साथ-साथ दो नंबर की शराब की बिक्री की अनेक घटनाएं सुनने एवं देखने को मिल रही है। अवैध शराब की बिक्री का शिकंजा फिर कसता जा रहा है और गांव-गांव एवं मोहल्ले-मोहल्ले से इसकी शिकायतें आ रही है जो चिंता का विषय है।

महासमुंद: प्रधानमंत्री किसान मान धन योजना के अंतर्गत जिले के किसानों को मिलेगा लाभ

मध्य प्रदेश एवं उड़ीसा की शराब खपाने की शिकायतों के साथ भारी मात्रा में इनकी बरामदगी ने शराब माफियाओं के जाल को उजागर किया है। पुलिस प्रशासन के अनेक लोग शराब माफियाओं से मिलकर उनकी आवभगत एवं संरक्षण में लगे रहते हैं, जिनके कारण पुलिस अधीक्षक के मंशा अनुरूप काम नहीं हो पा रहा है, जबकि उनके कार्यों से बहुत हद तक शहर में रहने वाले बड़े शराब माफियाओं में दहशत का वातावरण बना है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button