ज्योतिष

पं. अभिषेक कृष्ण शास्त्री से जानिये कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल आज का राशिफल (14 मार्च)

"हमारे जीवन में ग्रहों का प्रभाव हमारे हमेशा रहता है, हर दिन बदलते ग्रहों की चाल से कभी दिन अच्छा गुजरता है तो कभी हमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है, तो पंडित अभिषेक कृष्ण शास्त्री जी से जानिए कि आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है और आज आपका कैसा रहेगा आपका दिन।"

मेष राशि

1518395238ries mesh

आपका आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। सावधानी पूर्वक वही काम करने की चेष्टा करें, जिससे आपका आत्म सम्मान बढ़े।

वृष राशि

1518395294aurus icon 

आज आपका दिन शुभ है। आपकी राशि का स्वामी शुक्र मीन राशि में बुध के साथ संचार कर रहा है। राज्य मान-प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन सम्पत्ति आज मिलने के योग हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे।

मिथुन राशि

1518395581oroskop gemini 20170822 182810

आपकी राशि का स्वामी बुध दशम कर्म भाव में सूर्य से तप्त एवं विकल है। फलत: आज का दिन भाग दौड़ और विशेष चिन्ता में व्यतीत होगा।

कर्क राशि

1518396280arkrashimangal 08 08 2015

कर्क राशि चन्द्रमा की राशि है। आज राशि से सप्तम चन्द्रमा उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहा है, जिसमें कुछ खर्चा भी संभव है। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें।

सिंह राशि

1518395216858eb964f6ae202fedf2801(1)

कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा मोड़ सिद्ध होगा। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्टा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं।

राशिफल और धार्मिक अपडेट्स के लिए लिंक पर क्लिक कर हमारा फेसबुक पेज भी लाइक करें https://www.facebook.com/4rtheyenews/

कन्या राशि

1518395950irgo 19 09 2017

नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा। बहस व टकराव से बचें।

तुला राशि

1518396050ibra wallpaper hd

आपकी राशि का स्वामी शुक्र राशि से षष्ठम भाव में कोष वृद्धि व संतोष का कारक है। आज का दिन आनन्द में बीतेगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं।

वृश्चिक राशि

1518395279corpio icon

आज का दिन कामकाज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपके मौज बहार के दिन आने वाले हैं।

धनु राशि

15183964555 22 245664368sagitarios ll

चन्द्रमा आज तृतीय भाव में अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराकर कोषवृद्धि कर सकता है। अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें-इससे कोई स्थायी सफलता मिल जाएगी।

मकर राशि

1518396612akar Rashi no watermark

व्यस्तता अधिक रहेगी। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे समय न मिले।

कुंभ राशि

1518396752514374847 aquarius wallpaper 11856 hd wallpapers

आज आपकी राशि का स्वामी शनि एकादश भाव में आपकी भाग्य वृद्धि करेगा। धन धर्म कीर्ति की वृद्धि होगी। शत्रु चिन्ता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अन्त में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति हर्ष मंगलमय परिवर्तन होंगे।

मीन राशि

1518396837858eb694f6ae202fedf27fa

आज का दिन आपके लिए मनोरथ सिद्धिकारक है। घरेलू स्तर पर भी मांगलकि कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि व निकट की यात्रा संभव है।
 

नोट – 'आप नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके गुरूजी को आप अपनी समस्या भी बता सकते हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button