देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

कोरोना वायरस: पीएम मोदी का 17 मार्च को होने वाला बांग्लादेश दौरा रद्द

नईदिल्ली, (Fourth Eye News) कोरोना वायरस का खतरा पूरी दुनिया पर मंडरा रहा है, हर जगह इसका खौफ देखा जा रहा है, दुनिया की रफ्तार जैसे थमने सी लगी है. इसी के चलते बांग्लादेश ने शेख मुजीबुर्रहमान की जयंती का शताब्दी समारोह रद्द कर दिया है. इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करने वाले थे.

दुर्ग: बेरोजगारी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान में उमड़े युवाओं ने मोदी सरकार की नीतियों को कोसा

यह शताब्दी समारोह कोरोनो वायरस (COVID-19) के कारण रद्द कर दिया गया है.  प्रधानमंत्री मोदी 17 मार्च को बांग्लादेश दौरे पर जाने वाले थे. सेलिब्रेशन कॉम के अध्यक्ष कमाल अब्दुल चौधरी ने हसीना सरकार के फैसले को रद्द करने की घोषणा की है. इस बारे में चौधरी ने कहा कि COVID2019 से संबंधित सार्वजनिक स्वास्थ्य घटनाओं को देखते हुए जन्म शताब्दी समारोह या तो स्थगित किया जा रहा है या उसका दायरा कम किया जा रहा है. बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना बिना किसी सार्वजनिक सभा के समारोह का उद्घाटन करेंगी.

महिला दिवस: राष्ट्रपति करेंगे पुरुष्कृत तो पीएम मोदी महिलाओं को सौंपेंगे अपना ट्वीटर अकाउंट

बता दें, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि अब तक विश्व में नोवेल कोरोना वायरस निमोनिया के एक लाख से ज्यादा मामलों की पुष्टि की गई है. डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के अनुसार 7 मार्च को 10 बजे तक विश्व में नोवेल कोरोना वायरस निमोनिया के 1 लाख 1 हजार 9 सौ 27 मामलों की पुष्टि की गई और 3 हजार 4 सौ 86 की मौत हो गई है. वक्तव्य के अनुसार चीन और अन्य देशों के अनुभव ने यह साबित कर दिया है कि कुछ उपायों से वायरस के प्रसार को धीमा किया जा सकता है जिससे महामारी का प्रभाव कम हो सकता है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button