बड़ी खबरेंभोपालमध्यप्रदेश

एक्शन में शिवराज: भाजपा नेता को थप्पड़ मारने वाली कलेक्टर हटाई गईं

भोपाल: (Fourth Eye News) सीएम बनते ही शिवराज सिह एक्शन के मोड में आ गए हैं, उन्होने उन अधिकारियों पर गाज गिरानी शुरू कर दी है, जिनके खिलाफ उन्होने कांग्रेस सरकार के दौरान मोर्चा खोला था, सीएम शिवराज सिंह ने प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में रैली कर रहे प्रदर्शनकारियों कों थप्पड़ मारने वाली कलेक्टर और एसडीएम को हटा दिया है।

राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता और एसडीएम प्रिया वर्मा इसी साल जनवरी महीने में सीएए समर्थित प्रदर्शनकारियों से झड़प को लेकर विवादों में आई थीं। उस दौरान बीजेपी ने दोनों महिला अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रदर्शन भी किया था।

राज्य सरकार के कार्मिक विभाग की प्रमुख सचिव दीप्ति गोड़ मुखर्जी ने मंगलवार (24 मार्च) की रात को आदेश जारी किया है, जिसके मुताबिक निधि निवेदिता को राजगढ़ के कलेक्टर पद से हटाकर उप सचिव बनाया गया है। वहीं राजगढ़ के नए कलेक्टर नीरज कुमार सिंह होंगे।

इसके अलावा रीवा के नगर निगम के आयुक्त सभाजीत यादव को भी हटाया गया है। उनके स्थान पर अर्पित वर्मा को निगमायुक्त बनाया गया है। यादव ने भाजपा नेता और पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ल को कई करोड़ की वसूली का नोटिस जारी किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button