Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

सीवान ; ट्रेन से कटकर 4 लोगों की मौत

सीवान  ; सीवान में शुक्रवार सुबह ट्रेन से कटने से चार लोगों की मौत हो गई है। इनमें से तीन महिलाएं हैं।शहर के कचहरी स्टेशन से पहले दाहा नदी के पुल पर यह दुर्घटना तब हुई जब सभी करबला मजार से माथा टेकने के बाद ट्रैक के सहारे सीवान कचहरी स्टेशन लौट रहे थे।इसी बीच पीछे से अचानक सीवान-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन आ गई।कुहासे के चलते ट्रेन के नजदीक आने पर सभी ने देखा। इसके बाद पुरूष तो जान बचाने के लिए नदी में कूद पड़े लेकिन महिलाएं ट्रैक पर ही रह गई जिससे तीन महिलाएं कट गई। सभी मृतक गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के हसना गांव के रहने वाले थे। इस घटना के बाद सभी के शव का सीवान सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।