रायपुर, देश में कब कौन सी बात मुद्दा बन जाए कहा नहीं जा सकता है था, क्योंकि कल तक जहां कोरोना वायरस और कोरोना वायरस से लड़ रहे वॉरियर्स को लेकर चर्चा गर्म थी, तो आज कुछ और ही ट्रेंड करने लगा, आज ट्वीटर देश में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है #भूरी_काकी_के_गुंडे, जी हां आप सही पढ़ रहे हैं यही आज ट्वीटर पर ट्रैंडिंग है.
इसको लेकर कई लोग आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल नेताओं और दूसरे लोगों पर कर रहे हैं, बिना यह सोचे कि यह क्राइम है, लेकिन हाथों में मोबाइल है तो डर किस बात का, कल जो होगा सो होगा.
दरअसल पिछले दिनों आर भारत के एडिटर अर्णब गोस्वामी ने लाइव डिबेट के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर आपत्तिजन टिप्पणी की थी इसके बाद, देश में फिलहाल यही मुद्दा बना हुआ है. और कई जगह उनके खिलाफ कांग्रेसियों ने एफआईआर दर्ज कराई है, तो उनपर सियाही भी फेंकी गई है.
सभी तो नहीं पर आइये हम आपको कुछ ट्वीट दिखाते हैं कि आखिर #भूरी_काकी_के_गुंडे के साथ लोग किस तरह की बातें कर रहे हैं.
Bhoori kaki after seeing twitter trend #भूरी_काकी_के_गुंडे pic.twitter.com/UXzaXO1nea
— Sheikh Bumb-Al-Bee تلعثم (@Darkshied) April 23, 2020
सुप्रीमकोर्ट पहुंचे अर्णब गोस्वामी, आज होगी सुनवाई
नईदिल्ली, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनिक टिप्पणी करने और साम्प्रदायिकता फैलाने के आरोप के चलते देशभर में कई जगह कांग्रेस शासित राज्यों में अर्णब गोस्वामी के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई गई हैं, जिसके बाद अर्णब गोस्वामी ने राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
अर्णब की तरफ से दायर याचिका पर आज सुनवाई होगी. दरअसल अर्णब गोस्वामी के खिलाफ कई जगह एफआईआर दर्ज कराई गई है, छत्तसीगढ़ में तो उनके खिलाफ 101 एफआईआर हुई हैं, लिहाजा उन्होने अब सुप्रीमकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. अब देखना है कि सुप्रीमकोर्ट से अर्णब को राहत मिलती है या नहीं.
National Chhattisgarh Madhyapradesh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें
Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।






