मध्यप्रदेशविदिशा

विदिशा/गंजबासौदा: दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, कई अस्पताल में भर्ती

विदिशा/गंजबासौदा:  ग्राम पड़रिया में शुक्रवार की शाम दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के  लोग घायल होना बताया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पड़रिया गांव में ही किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के लोगों में कहा सुनी हो गई।

विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग तलवार, फर्सा सहित कई धारदार हथियारों से एक दूसरे पर हमले कर दिया। जिसमें दोनों पक्षों के के लोग घायल होना बताया गया है।

जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जब मामला शांत हुआ और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां एक पक्ष के केशव दांगी को  गंभीर घायल होने पर प्राथमिक उपचार के बाद  विदिशा रेफर किया गया है। जबकि देशराजसिंह, पूरन सिंह, मचल सिंह, अशोक गोस्वामी, मनोज विश्वकर्मा आदि घायलों का स्थानीय अस्पताल में ही उपचार किया जा रहा है। वहीं दूसरे पक्ष के घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं पुलिस द्वारा घायलों के बयान लेकर मामला दर्ज कर जांच में लिया गया है।

 

National Chhattisgarh  Madhyapradesh  से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button