खेल

नईदिल्ली : खेल की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में नीता अंबानी-मिताली राज शामिल

नई दिल्ली : आईपीएल की फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस की ओनर नीता अंबानी और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को फोर्ब्स ने अंतरराष्ट्रीय खेलों में दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया है। 25 लोगों की लिस्ट में भारत से यही दो नाम शामिल हैं। देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी को इस लिस्ट में 9वें नंबर पर रखा गया है, जबकि मिताली को 12वां स्थान मिला है।
खेल की दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिलाओं की 2018 की लिस्ट में टॉप-3 स्थानों पर फुटबॉल से जुड़ी महिलाओं का नाम है। पहले नंबर पर फीफा की महा सचिव फातम सांबा दीउफ समोरा (सेनेगल की) हैं, जबकि दूसरे नंबर पर फीफा और इंटरनैशनल ओलिंपिक कमिटी की मेंबर लीडिया नेसकेरा हैं। तीसरे नंबर पर फ्रेंच फुटबॉल की महानिदेशक फ्लॉरिेंस हार्डोइन हैं।
उल्लेखनीय है कि नीता अंबानी को अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति (आईओसी) की पहली भारतीय महिला सदस्य बनने का गौरव भी हासिल है। वहीं, दूसरी ओर मिताली राज की कप्तानी में महिला वनडे वर्ल्ड कप-2017 में भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। उसे खिताबी मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड से हार का सामना करना पड़ा था।
 मुंबई : महिला क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर वर्ल्ड रेकॉर्ड के साथ जीता टी20 त्रिकोणीय सीरीज का खिताब
मुंबई : ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान मेग लेनिंग की तेज तर्रार अर्धशतकीय पारी के बाद मेगान स्कट की शानदार गेंदबाजी से शनिवार को यहां महिला टी20 त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड को 57 रन से शिकस्त दी। ऑस्ट्रेलिया के लिए मेग लेनिंग ने नाबाद 88 (45 गेंद) और एलिसे विलानी ने 30 गेंद में 51 रन बनाए।
इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 209 का विशाल स्कोर खड़ा किया, जो महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय का सर्वोच्च स्कोर भी है। इस तरह उन्होंने दक्षिण अफ्रीका द्वारा 2010 में नीदरलैंड्स के खिलाफ बनाए गए एक विकेट पर 204 रन के स्कोर को पीछे छोड़ा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने गेंद से भी अच्छा प्रदर्शन किया और इंग्लैंड को 9 विकेट पर152 रन ही बनाने दिए, जिससे उन्होंने आसानी से मैच जीत लिया।
इंग्लैंड के लिए नटाली स्किवर ने 42 गेंद में 50 रन, डेनियल वेट ने 17 गेंद में 34 और एमी जोंस ने 30 रन की पारी खेली। मेगान स्कट ने 14 रन देकर 3, जबकि डेलिसा किमिंस और एशले गार्डनर ने 2-2 विकेट प्राप्त किए।
73 गेंदों में जोड़े 139 रन
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत हालांकि अच्छी नहीं हुई, लेकिन एलिसा हीली (24 गेंद में33 रन) और एशले गार्डनर (20 गेंद में33 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 61 रन की भागीदारी निभाकर टीम को परेशानी से बाहर निकाला। इंग्लैंड की अनुभवी गेंदबाज जेनी गुन ने इन दोनों बल्लेबाजों को आउट कर दिया। इसके बाद मेग लेनिंग और एलिसे विलानी ने चौथे विकेट के लिए महज 73 गेंद में 139 रन की भागीदारी निभायी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button