छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

रायपुर : गढ़चिरौली में पुलिस-नक्सली मुठभेड़,14 नक्सली ढेर

रायपुर : गढ़चिरौली पुलिस को रविवार को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षा बलों ने तारागांव के जंगलों में 14 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी शवों को जिला मुख्यालय गढ़चिरौली लाया जा रहा है। मृतकों में नक्सल नेता साईनाथ सौर सिनू भी शामिल है।मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह लगभग 8 बजे जिले के भामरागढ़ पुलिस डिवीजन के तारगांव के जंगल में गढ़चिरौली पुलिस की सी -60 फोर्स गश्त के लिए निकली थी। इसी दौरान सामने की ओर से आ रहे नक्सलियों का फोर्स से सामना हो गया।

सभी शवों को जिला मुख्यालय गढ़चिरौली लाया जा रहा है

और फोसे को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। नक्सलियों द्वारा की जा रही फायरिंग पर जवाबी कार्रवाई करते हुए जवानों ने भी फायरिंग की। करीब दो घंटे दोनों ओर से फायरिंग होने के बाद नक्सली भाग खड़े हुए। इसके बाद फोर्स ने जब घटनास्थल का मुआयना किया तो वहां हथियार समेत 14 नक्सलियों के शव मिले । फिलहाल नक्सलियों के शव को बरामद करने के बाद गढ़चिरौली लाया गया जहां पुलिस नक्सलियों की शिनाख्ती करने में जुटी है।

 

2) जगदलपुर : नक्सलियों ने व्यापारियों को अगवा कर पीटा

सुकमा : जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में आज नक्सलियों ने व्यापारियों को अगवा कर लिया और उनसे मारपीट कर दो घंटे बाद रिहा कर दिया। व्यापारियों को जगरगुंडा बाजार न जाने की धमकी दी गयी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आज जगरगुंडा का साप्ताहिक बाजार था। व्यापारी बाजार समाप्ति के बाद अपने घर के लिए लौट रहे थे। ग्राम चिंतलनार के समीप जंगल में वर्दीधारी सशस्त्र नक्सलियों ने व्यापारियों की वाहन को रोक लिया और उन्हें बंदूक की नोक पर अगवा कर जंगल की ओर ले गए।

बंदूक की नोक पर अगवा कर जंगल की ओर ले गए

लगभग दो घंटे तक व्यापारियों को अपने कब्जे में रखकर लाठी डंडो से पीटा गया। तत्पश्चात इस चेतावनी के साथ कि आगे वे लोग जंगरगुंडा में दुकानें नहीं लगाएंगे, रिहा कर दिया। नक्सलियों ने यह भी धमकी दी है कि यदि व्यापारियों ने जंगरगुंडा साप्ताहिक बाजार बंद नहीं किया तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। घटना से व्यापारियों में दहशत की लहर दौड़ गयी है।
 

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button