चुनावी चौपालछत्तीसगढ़रायपुर

सीएम के गढ़ में सेंध ? पद्मश्री और ब्लॉक अध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन

रायपुर । छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले जबदस्त उठा-पटक देखने को मिल सकती है, यहां पर  चुनाव से पहले सियासी दलों में आवाजाही का सिलसिला जारी है. अब पद्मश्री उषा बारले और पाटन के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मेहतर वर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया है. ये वही पाटन है, जहां से चुनाव जीतकर भूपेश बघेल, सीएम की कुर्सी पर विराजमान हैं, लिहाजा  इसे आगामी चुनावों से पहले कांग्रेस के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया की मौजूदगी में दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में पद्मश्री उषा बारले और मेहतर वर्मा का पार्टी के पदाधिकारियों ने स्वागत किया. बता दें कि पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पद्मश्री उषा बारले के घर पहुंचकर मुलाकात की थी।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया, “आज केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और भाजपा के वरिष्ठ साथियों की उपस्थिति में दुर्ग में लोकप्रिय पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले और पाटन के कांग्रेस पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मेहतर वर्मा ने भाजपा में प्रवेश किया.”

भाजपा एक तरफ जहां कई नामचीन हस्तियों को पार्टी में जोड़ने की कवायद कर रही है, वहीं पाटन में भी जोर लगा रही है. पदमश्री उषा बारले से पहले फिल्म अभिनेता और पद्मश्री से सम्मानित अनुज शर्मा ने भाजपा प्रवेश किया था. तो वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बारले के घर पहुंचने के कुछ दिनों बाद उन्होंने भी भाजपा की सदस्यता ले ली।

सीएम भूपेश बघेल जिस पाटन विधानसभा का प्रतिनिधित्व करते हैं वहां भी भाजपा उन्हें घेरने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है. भाजपा ने पहले यहां दुर्ग सांसद विजय बघेल को उम्मीदवार बनाने का ऐलान किया अब पार्टी इस क्षेत्र के कांग्रेस के पूर्व नेताओं को भी साधने की कवायद करती नजर आ रही है. तो पाटन में भाजपा का पलड़ा भारी हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button