छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

सुशासन तिहार में बलरामपुर में लगा जनसमस्या निवारण शिविर, 87 आवेदनों में 65 का मौके पर समाधान

रायपुर। सुशासन तिहार के तहत नगरपालिका परिषद बलरामपुर के ऑडिटोरियम में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया, जहां नगर के विभिन्न वार्डों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं और मांगों से जुड़े 87 आवेदन प्रस्तुत किए। इनमें से 65 आवेदनों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के जल्द निराकरण का आश्वासन दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान जनजातीय गरिमा उत्सव जनभागीदारी अभियान की शुरुआत भी की गई। “जनभागीदारी, सबसे दूर सबसे पहले” थीम पर 18 से 25 मई तक चलने वाले इस अभियान की विस्तृत जानकारी नागरिकों को दी गई।

शिविर में राजस्व, क्रेडा, खाद्य, कौशल विकास, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी और नगर पालिका सहित कई विभागों ने भाग लेकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का तत्काल निराकरण किया।

खाद्य विभाग ने पात्र हितग्राहियों को नए राशन कार्ड वितरित किए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया और गर्भवती महिलाओं को शुभकामनाएं दीं।

नगरपालिका अध्यक्ष लोधी राम एक्का ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन की योजनाओं और सेवाओं को सरल और प्रभावी तरीके से आमजन तक पहुंचाना है, ताकि समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button