खेल समाचार | क्रिकेट, फुटबॉल, ओलंपिक | Fourth Eye News।Sports

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार के बाद,ट्रोलर्स के शिकार हुए हार्दिक पांड्या

खेल। आईपीएल 2024 से पहले ही मुंबई इंडियंस की टीम ने,रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था,लेकिन आईपीएल 2024 में हार्दिक की कप्तानी में मुंबई की टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। टीम को अपने शुरुआती तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा,इन मैचों में हार्दिक को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा,इसके बाद मुंबई इंडियंस ने अपना तीसरा मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला है,इस मैच में फैंस की हूटिंग का सामना हार्दिक को करना पड़ा।
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जब कप्तान हार्दिक पांड्या टॉस करने पहुंचे थे,तब स्टेडियम में फैंस ने ट्रोल करना शुरू कर दिया,फैंस ने इस दौरान जमकर हूटिंग भी की,फिर इसके बाद संजय मांजरेकर ने फैंस को अच्छा बर्ताव करने की सलाह दी,जब हार्दिक पांड्या पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में आए तब भी फैंस ने हूटिंग की,जब फैंस हार्दिक पांड्या को स्टेडियम में ट्रोल कर रहे थे,तब कप्तान रोहित शर्मा ने फैंस से इशारा करके ऐसा करने से मना कर दिया। उन्होंने ऐसा करके सभी का दिल जीत लिया है,रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप नजर आए,टीम का कोई भी बल्लेबाज विकेट पर टिककर बैटिंग नहीं कर पाया,रोहित शर्मा, नमन धीर और डेवाल्ड ब्रेविस तक अपना खाता नहीं खोल पाए। टीम के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान हार्दिक पांड्या ने बनाए,उन्होंने 34 रन बनाए,तिलक वर्मा ने 32 रनों का योगदान दिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए रियान पराग सबसे बड़े हीरो साबित हुए,उन्होंने 54 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button