Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

14वां आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत अलीपुर दिल्ली के लिये रवाना

नारायणपुर | 29वीं वाहिनी, भा.ति.सी.पु. बल सा.मु. कोण्डागाँव व 05 सी.ओ.बी. जिला नारायणपुर के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को जागरूक करने एवं स्थानीय युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर भिन्न-भिन्न कार्यक्रम आयोजित करती रही हैं। 29वीं वाहिनी द्वारा 19 जनवरी को सी.ओ.बी. छोटेडोंगर में 14वॉ आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत समर बहादुर सिंह सेनानी 29वीं वाहिनी के मार्गदर्शन में उप सेनानी (जी.डी.) नीरज कुमार द्वारा निर्धारित कार्यक्रम की समयसारणी केे अनुसार आदिवासी युवाओं के प्रथम दल की बस को भारत भ्रमण के लिए अलीपुर दिल्ली हेतु हरी झण्डी दिखाकर शुभारंभ किया गया।
 नक्सल प्रभावित इलाके से युवा भारत भ्रमण करते हुए भारत के विभिन्न सांस्कति, पुरातात्विक धरोहर, पर्यटन स्थल सहित विकास को करीब से जानेंगे। विभिन्न सांस्कतिक कार्यक्रमों में षामिल होकर वहां के युवाओं से सांस्कतिक साझेदारी कर मुख्यधारा से जुड़ेंगे। यह संभव हो पाया है नेहरू युवा केन्द्र स्वायत्तशासी संस्था के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार के तहत आयोजित 14वॉ आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत। भारत सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी युवाओं को देश की समद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति संवेेदनशील बनाना और उन्हेें विविधता में एकता की अवधारणा की सराहना करने में सक्षम बनाना हैं।