छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
रायपुर : मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए महिलाओं को किया सलाम

रायपुर.(Fourth Eye News) मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण से लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए छत्तीसगढ़ की महिलाओं के ज़ज्बे को सलाम किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि चाहे पोषण आहार पहुंचाने की बात हो या फिर कोरोना के सुरक्षा के उपाय लोगों को बताने का छत्तीसगढ़ की महिलाएं प्रेरक भूमिका निभा रही हैं।
महिलाएं हमेशा से प्रेरणा देती हैं। #COVID-19 से लड़ाई में छत्तीसगढ़ की महिलाएं प्रेरक भूमिकाएं निभा रही हैं।
चाहे पोषण आहार पहुंचाने की बात हो या फिर कोरोना से सुरक्षा के उपाय लोगों को बताने का।
उनके ज़ज़्बे को मेरा सलाम। pic.twitter.com/y7MwIrIoB2
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 3, 2020