देश की ताज़ा खबरें | Fourth Eye News

वाशिंगटन में झुका अमेरिका! ट्रंप की टेरिफ की धमकी फेल, भारत के आगे सरेंडर कर यूएस ने ‘स्पेशल ट्रेड फ्रेमवर्क’ पर लगाई मुहर!

वैश्विक तनाव के बीच भारत ने कूटनीतिक और व्यापारिक मोर्चे पर अमेरिका को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है। पिछले 24 घंटों में सामने आए ताजा घटनाक्रम के मुताबिक, भारत और अमेरिका के बीच एक ऐतिहासिक अंतरिम व्यापार समझौते (Trade Deal) का ढांचा पूरी तरह तैयार हो गया है। वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने पुष्टि की है कि इस नए फ्रेमवर्क के तहत भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी टैरिफ (सेक्शन 301 जांच) के किसी भी अतिरिक्त कर या जुर्माने से पूरी तरह सुरक्षित कर दिया गया है।

यह भारत की बहुत बड़ी जीत है, क्योंकि अमेरिका लगातार भारत पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन भारत सरकार ने अपनी शर्तों पर अडिग रहते हुए साफ कर दिया था कि कोई भी समझौता तभी होगा जब भारतीय कंपनियों को अपने वैश्विक प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त मिलेगी। इस सौदे को पक्का करने के लिए भारत ने सूझबूझ दिखाते हुए जबरन श्रम (Forced Labour) से बनने वाले सामानों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसने अमेरिका के सारे बहानों को खत्म कर दिया।

अब अगले हफ्ते होने जा रही जी-7 (G7) बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस महा-डील को अंतिम रूप देंगे, जिसके तुरंत बाद अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर भारत का दौरा करेंगे। जहां एक तरफ दुनिया जंग में उलझी है, वहीं भारत ने अमेरिकी बाजार में अपने एक्सपोर्टर्स के लिए अरबों डॉलर का सुरक्षित रास्ता तैयार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button