छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

रायपुर से अमित शर्मा को मिली एनएसयूआई में बड़ी जिम्मेदारी, बनाएं गए प्रदेश उपाध्यक्ष

रायपुर। लगातार दो महीने से भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) में प्रदेश स्तरीय संगठन विस्तार की चर्चा देखने को मिल रही थी। जिसके बाद आज दोपहर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के निर्देशानुसार प्रदेश प्रभारी विशाल चौधरी एवम एनएसयूआई प्रदेश अध्य्क्ष नीरज पांडे जी द्वारा नियुक्ति पत्र जारी कर अमित शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

बता दें कि अमित शर्मा राजधानी के जिलाध्यक्ष पद पर मजबूती कार्य करते आये हैं और जिसकी सराहना शीर्ष नेतृत्व से ले कर प्रदेश नेतृत्व ने भी की है। लगातार 7 वर्षों के मजबूत कार्यकाल के बाद जब पुनः प्रदेश में संगठन विस्तार की बारी आयी तो अमित शर्मा का नाम प्रमुखता से जाना जाता था। वही नीरज पांडेय को NSUI की कमान सौंपी गई है। जिसके बाद आज 2 महीनो बाद प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान अमित शर्मा जी को संगठन द्वारा सौंपा गया है। अमित शर्मा को जिम्मेदारी मिलने से रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों के कार्यकर्ता प्रफुल्लित है।

IMG 20211215 WA0049

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button