छत्तीसगढ़दंतेवाड़ाबड़ी खबरें

ढोलकल शिखर पर स्थापित भगवान गणेश की मूर्ति से असामाजिक तत्वों ने किया छेड़छाड़

Anti-social elements tampered with the idol of Lord Ganesha installed on the Dholkal peak

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा जिले में करीब 3 हजार फीट की ऊंचाई पर ढोलकल शिखर पर स्थापित गणेश भगवान की मूर्ति के साथ असामाजिक तत्वों ने छेड़छाड़ की है। मूर्ति के सूंड में पत्थर से खरोंचकर असामाजिक तत्वों द्वारा अपना नाम लिखा गया है।
मूर्ति के साथ छेड़छाड़ करने वाले बदमाशों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। करीब 11वीं.12वीं शताब्दी से स्थापित इस ऐतिहासिक मूर्ति से छेड़छाड़ करने के बाद लोगों में भी काफी नाराजगी देखने को मिल रही है।
दरअसल, ढोलकल शिखर पर विराजे गणपति के दर्शन करने लोगों की भीड़ दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। घने जंगल और पहाड़ी रास्तों पर ट्रैकिंग कर यहां पहुंचा जाता है। इसलिए पर्यटन के लिहाज से यह क्षेत्र पर्यटकों के लिए बेहद पसंदीदा हो गया है। यहां ट्रैकिंग के साथ ही भगवान के दर्शन करते हैं। ऐसे में इस सदियों पुरानी गणेश भगवान की मूर्ति के साथ दूसरी बार छेड़छाड़ की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button