ज्योतिष न्यूज़ और राशिफल | Fourth Eye News
सूर्य-बुध की युति और नीच के मंगल का तांडव, जानिए किन राशियों पर मंडरा रहा खतरा!

आज ग्रहों के गोचर में एक बेहद अजीब और तनावपूर्ण स्थिति बन रही है। एक तरफ जहां सिंह राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है, वहीं दूसरी तरफ मंगल देव कर्क राशि में नीचस्थ होकर विराजमान हैं।
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, मंगल के नीच स्थिति में होने से कार्यक्षेत्र में अचानक बाधाएं, मानसिक तनाव, बेचैनी और आर्थिक मामलों में अप्रत्याशित नुकसान का खतरा बढ़ गया है। ज्योतिषियों की मानें तो खासकर सिंह और कर्क राशि के जातकों को बेहद संभलकर रहने की जरूरत है। अति-चतुराई और संदेह की भावना आपके बने-बनाये काम बिगाड़ सकती है। आर्थिक सौदों में बिना सोचे-समझे हाथ डालना भारी पड़ सकता है।
आज का दिन कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचने का है, वरना ग्रहों का यह अशुभ फेर आपके बजट और मानसिक शांति दोनों को छिन्न-भिन्न कर सकता है।

