छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

जिला अस्पताल में शुरू हुई अटल आरोग्य लैब, अब 134 तरह की जांचें होंगी पूरी तरह निःशुल्क

रायपुर। आम लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला चिकित्सालय में अटल आरोग्य लैब की शुरुआत की गई। विधायक प्रणव कुमार मरपची और नगर पालिका गौरेला अध्यक्ष मुकेश दुबे ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर लैब का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि शासन की जनहितकारी स्वास्थ्य योजनाओं के तहत स्थापित यह लैब आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। अब मरीजों को पैथोलॉजिकल जांच के लिए निजी लैब में अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा। एक ही स्थान पर आधुनिक जांच सुविधाएं मिलने से बीमारियों की समय पर पहचान और बेहतर इलाज संभव हो सकेगा।

नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे ने कहा कि अटल आरोग्य लैब के संचालन से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था और मजबूत होगी तथा आम नागरिकों को निःशुल्क जांच सुविधा का लाभ मिलेगा।

जिला चिकित्सालय प्रशासन के अनुसार, अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की पैथोलॉजिकल जांचें पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे मरीजों को त्वरित और सटीक जांच के साथ समय पर उपचार मिल सकेगा।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने लैब का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और स्वास्थ्य विभाग की इस पहल की सराहना की। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. देवेंद्र सिंह पैकरा, पैथोलॉजी प्रभारी अधिकारी डॉ. देवेश द्विवेदी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button