Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

सियोल में ATCA के नेतृत्व से छत्तीसगढ़ में निवेश के नए द्वार खुलने की उम्मीद

ATCA's leadership in Seoul is expected to open new doors for investment in Chhattisgarh

रायपुर। सियोल में एडवांस्ड टेक्नोलॉजी सेंटर एसोसिएशन (ATCA) के चेयरमैन ली जे जेंग और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हाल ही हुई मुलाकात में छत्तीसगढ़ की निवेश संभावनाओं पर गहन बातचीत हुई। IT, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, फार्मा और टेक्सटाइल समेत 60 से अधिक अग्रणी कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले इस विशाल नेटवर्क ने छत्तीसगढ़ के निवेशक-अनुकूल माहौल में रुचि दिखाई है।

मुलाकात में उन्हें भारत दौरे के दौरान विशेष रूप से छत्तीसगढ़ आने और राज्य की निवेश नीतियों, संभावित सहयोग और व्यापार के अवसरों पर विस्तार से चर्चा के लिए आमंत्रित किया गया। ATCA ने छत्तीसगढ़ की स्थानीय कंपनियों के साथ B2B पार्टनरशिप स्थापित करने में भी गहरी दिलचस्पी जताई है।

छत्तीसगढ़ की ताकत इसमें निहित है कि यहाँ IIT, IIM, NIT और AIIMS जैसे शीर्ष संस्थान स्थित हैं, जो विश्वस्तरीय प्रतिभा उपलब्ध कराते हैं। इसके साथ ही, राज्य की ‘प्लग एंड प्ले’ सुविधा और मजबूत लॉजिस्टिक नेटवर्क ATCA के लिए रिसर्च, विकास और भारत में विस्तार का एक अनुकूल केंद्र बनने का अवसर प्रस्तुत करते हैं।

इस पहल से छत्तीसगढ़ को टेक्नोलॉजी और उद्योग के क्षेत्र में वैश्विक नेटवर्क से जोड़ने और आर्थिक विकास के नए मार्ग खोलने की उम्मीद है।