वाहन चालक ध्यान दें,27 जनवरी से बंद हो जाएगा बलौदाबाजार समपार फाटक

रायपुर। मानव सहित समपार फाटक संख्या 383 (बलौदा बाजार गेट) किमी. 763/17-19 में आर.यू.बी. (Road Under Bridge) का कार्य सम्पन्न हो चुका है। उक्त कार्य रेल विभाग एवं प्रदेश प्रशासन छत्तीसगढ़ कॉस्ट शियरिंग बेसिस (Cost sharing basis) पर रेलवे की ओर से निर्माण किया गया है। संदर्भित पत्रानुसार तत्कालीन कलेक्टर बलौदाबाजार की ओर से अंडरब्रिज बनाने के बाद रेलवे मानव सहित फाटक क्र. 383 (बलौदा बाजार गेट) बंद करने की अनुमति प्रदत्त की गई है। अतः पथ यातायत एवं रेल यातायत सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बलौदाबाजार समपार फाटक क्र. 383, रेल प्रशासन की ओर से 27 जनवरी को बंद करना सुनिश्चित किया गया है।

4rtheye web Desk
4rtheye web Desk
Articles: 18503

Leave a Reply