Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

बुरी खबर: 2025 तक हर 10 में 6 लोगों की चली जाएगी नौकरी

Bad news: by 2025, 6 out of every 10 jobs will be lost

नई दिल्ली. कोरोना की वजह से 2025 तक हर 10 में से 6 लोगों की नौकरी जाने वाली है । लाखों-करोड़ों लोगों को नौकरी से हाथ धोना पड़ा. दरअसल, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2025 तक हर 10 में 6 लोगों को नौकरी गंवाना पड़ सकता है.
बता दें कि यह 19 देशों में प्राइस वाटर हाउस कूपर कंपनी में काम करने वाले 32,000 कर्मचारियों पर किए गए सर्वे के बाद सामने आई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि कोरोना से पहले और कोरोना के दौरान मशीनों के इस्तेमाल में तेजी आई है इसके चलते ज्यादा से ज्यादा लोगों को नौकरी से हाथ धोन पड़ेगा.
सर्वे के शामिल दुनियाभर के 40 प्रतिशत कर्मचारियों को ऐसा लग रहा है कि वे आने वाले 5 सालों में अपनी नौकरी खो देंगे. 60 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने सरकार से नौकरी सुरक्षित रखने के लिए अपील की. वहीं, 56 प्रतिशत लोगों को लगता है कि वह भविष्य में भी लंबे समय तक के लिए रोजगार के विकल्प हासिल कर पाएंगे.

ये खबर भी पढ़िए-राजस्थान के अलवर में राकेश टिकैत पर हमले के आरोप में 14 लोग गिरफ्तार, पढ़िए पूरी खबर

https://www.youtube.com/watch?v=yC8gzdJU7hs