Uncategorized
वेडिंग मंत्रा के कवर पेज पर छा गई खूबसूरत दिव्यांका त्रिपाठी वेडिंग लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे दिव्यांका की तस्वीर को पसंद कर रहे हैं फैन

मुंबई। दिव्यांका त्रिपाठी की पॉपुलैरिटी का ही आलम है कि वो अब वेडिंग मंत्रा मैगजीन में नजर आई है। इस मैगजीन के कवर पेज पर छाईं दिव्यांका बेहद ही खूबसूरत वेडिंग लहंगे में नजर आ रही है और हमेशा की तरह खूबसूरत भी लग रही है। अक्टूबर महीने के एडिशन में दिव्यांका कवर पेज पर छाई हुई है। उनकी सीरियल बंद होने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का करियर कुछ समय के लिए ढलान पर जाने लगा था। वो ना तो किसी शो में नजर आ रही थीं और ना ही किसी और प्रोजेक्ट में लेकिन इस वक्त उनका करियर फिर से रफ्तार पकड़ रहा है। खतरों के खिलाड़ी 11 में दिव्यांका ने जिस तरह से परफॉर्म किया उससे वो एक बार फिर सुर्खियों में है।