बॉलीवुडबड़ी खबरें

खेसारी और काजल राघवानी का भोजपुरी गाना – ‘कूलर कुर्ती में लगा दा’, वीडियो हुआ वायरल

लखनऊ। भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव भोजपुरी का जाना माना नाम हैं। भोजपुरी फिल्मों में खेसारी लाल यादव का गाना हो या फिल्में खूब धमाल मचाती हैं। खेसारी लाल की फैन फॉलोइंग लाखों में हैं। खेसारी के फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। भोजपुरी सिनेमा में हिट एक्ट्रेस काजल राघवानी की जोड़ी खेसारी के साथ फैंस को खूब पसंद आती है।

खेसारी लाल यादव अपनी अदाकारी के साथ-साथ गायकी से भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हो रहे हैं।ये गाना फिल्म ‘दीवानापन’ का है। इस फिल्म में काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया है। गाने को अब तक 217 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को खुद खेसारी और गायिका प्रियंका सिंह ने गाया है। ये गाना श्याम देहाती द्वारा लिखा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button