छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News
Bastar में civic and panchayat elections से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका?

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस समर्थित सरपंच समेत कुल 165 लोगों ने भाजपा में प्रवेश कर लिया है। प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने इन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इनमें 150 लोगों ने दंतेवाड़ा और 15 ने सुकमा में भाजपा की सदस्यता ली है।
दरअसल, राज्य सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर दंतेवाड़ा में मुकुंद ठाकुर और सूरजभान ठाकुर समेत उनके नेतृत्व में 150 युवाओं ने भाजपा का दामन थामा है। वहीं सुकमा जिले के भाजपा कार्यालय में छिंदगढ़ ब्लॉक के शगुनघाट के सरपंच हड़मा राम मंडावी समेत 15 कांग्रेस के कार्यकर्ता BJP में शामिल हुए।



