
बिलासपुर : टिकट वितरण को लेकर 1 दिन पहले कांग्रेस में मचे घमासान के बाद शुक्रवार को माहौल शांत दिखाई पड़ा। कांग्रेसी एकजुट नजर आए। दोपहर 2:00 बजे बिलासपुर से कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी शैलेश पांडे, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, और अटल श्रीवास्तव के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपना नामांकन दाखिल किया।
इस मौके पर महेश दुबे टाटा, नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरूद्दीन, धर्मेश शर्मा व अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।
https://www.youtube.com/watch?v=m-NSCa3ciH8