छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

छत्‍तीसगढ़ में 15 निकायों में होंगे चुनाव, 12 नवंबर को कलेक्टर ने बुलाई अधिकारियों की बैठक

रायपुर। प्रदेश में निकाय चुनाव तैयारी जोरों पर है। 12 नवंबर को चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्य निर्वाचन आयुक्त ने इसी दिन कलेक्टरों की बैठक बुलाई है। अफसरों के अनुसार आयोग तैयारियों से संतुष्ट हुआ तो चुनाव की तारीखों की घोषणा भी हो सकती है।

बता दें कि राज्य के चार नगर निगम, पांच नगर पालिका और छह नगर पंचायतों में चुनाव होने हैं। इसके साथ ही बिलासपुर समेत कुछ और शहरी निकायों और पंचायतों में उप चुनाव भी होने हैं। कोरोना की वजह से चुनाव की प्रक्रिया लगातार टल रही है। अफसरों के अनुसार चुनाव की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है।

यहां होगी निकाय चुनाव

रायपुर नगर पालिका निगम बिरगांव

दुर्ग नगर पालिक निगम भिलाई

नगर पालिक निगम रिसाली

नगर पालिक निगम जामुल

नगर पालिक निगम चरोदा

राजनांदगांव नगर पालिका परिषद खैरागढ़

बीजापुर नगर पंचायत भैरमगढ़

नगर पंचायत भोपालपट्टनम

कांकेर नगर पंचायत नरहरपुर

बेमेतरा नगर पंचायत मारो

कोरिया नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर

नगर पालिका परिषद् शिवपुर चरचा

सूरजपुर नगर पंचायत प्रेमनगर

सुकमा नगर पंचायत कोटा

रायगढ़ नगर पालिका सारंगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button