छत्तीसगढ़बिलासपुर

बिलासपुर : धान खरीदी के इंतजार जारी, 11 के बाद आयेगी तेजी

बिलासपुर : जिले में धान खरीदी की शुरुआत के बावजूद केंद्रों में धान की आवक बहुत कम है। हालांकि सोमवार से थोड़ी तेजी आ सकती है। लेकिन किसानों को 11 दिसंबर के परिणाम का इंतजार है। क्योंकि कर्जमाफी के चुनावी वायदे की तस्वीर साफ हो जायेगी। किसानों को भी पता चल जायेगा कि कर्जमाफी होगी या नहीं। इसी आस के चलते किसानों ने जानबूझकर धान को उपार्जन केंद्रों में नहीं ले पा रहे हैं। आधा दर्जन केंद्रों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें – बिलासपुर : खूंटाघाट से पानी लाने की योजना पर काम फिर शुरू

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि नगर के सेवा सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र रतनपुर के साथ ग्रामीण अंचल़ चपोरा, रानीगांव, भरारी, लखराम केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 नवंबर से शुरू हो चुका है। वहीं क्षेत्र में अधिकांश जगह धान पक कर तैयार होने के बाद कटाई की शुरुआत हो गई है। कुछ जगहों पर धान की मिसाई कर किसान घरों में रखे रहे हैं।
सभी किसान 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव से प्रभावित हैं। जो कि नई सरकार गठित होने के बाद ही धान खरीदी केंद्रों में बिक्री की बात कह रहे हैं। इसके साथ ही क्षेत्र के कुछ किसान ही 24 नवंबर तक धान खरीदी केंद्र में पहुंचे है। बाकी किसान धान लेकर नहीं पहुंच रहे है।

ये खबर भी पढ़ें – रायपुर : मिशन 65 लक्ष्य प्राप्त कर चौथी बार भाजपा बनाएगी सरकार – कौशिक

ऐसे में प्रतीत होता है किसानों का कर्ज माफी वायदे को लेकर किसान नई सरकार के बनने का इंतजार कर रहे हैं। सेवा सहकारी समिति रतनपुर के रवि चित्रकार का कहना है कि 1 नवंबर से अभी तक धान खरीदी केंद्र में कुछ किसान धान लेकर आए हुए हैं। जिसमें धान मोटा 520.40 धान क्विंटल, पतला 736.40 खरीदा गया है। मिल को जारी धान मात्रा 360.00 क्विंटल है। किसानो का उसके बाद से धान का आवक नहीं हो रहा है। जबकि विधानसभा का चुनाव 20 नवंबर को खत्म हो चुका है। सोचा गया था कि चुनाव खत्म होने के बाद कि सान अपनी फसल की कटाई मिसाईकर खरीदी केंद्रों में पहुंचेंगे।

लेकिन किसान नहीं पहुंच रहे हैं जो कि काफी चिंता का विषय है। कई किसान अपने कृृषि कार्यों में व्यस्त हैं जबकि खरीदी केंद्रों में किसानों को कोई परेशानी नहीं है। टोकन के आधार पर सभी किसानों का धान लिया जाएगा। इसी तरह से बाकी समितियों के प्रबंधक का कहना है कि हमारे भी सेवा सहकारी समिति धान खरीदी केंद्र में ग्रामीण धान लेकर नहीं पहुंच रहे हैं। छत्तीसगढ़ में 11 दिसंबर को विधानसभा चुनाव परिणाम आएगा। जिसके बाद ही किसान धान खरीदी केंद्र में पहुंचना शुरू हो जाएंगे। ऐसा हम लोगों के द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button