बिलासपुरछत्तीसगढ़बड़ी खबरें

बिलासपुर प्रियंका हत्याकांड : लाश की महक ना आए इसलिए किया यह काम, मगर फिर भी पकड़ा गया शातिर हत्यारा

प्रियंका हत्याकांड

बिलासपुर। देश इन दिनों श्रद्धा हत्याकांड के सदमे से जूझ रहा है इसी बीच छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से आई खबर ने प्रदेशवासियों को हिलाकर रख दिया है। बिलासपुर में हुए भिलाई की छात्रा प्रियंका के मर्डर केस में पुलिस के हाथ अब एक नया वीडियो लगा है। यह इस केस में एक अहम् कड़ी माना जा रहा है। यह वीडियो सीसीटीवी फुटेज का है जिसमें प्रियंका की हत्या के बाद कातिल आशीष साहू उसके शव को अपनी गाड़ी में ले जाता नज़र आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई स्तब्ध है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि आशीष प्रियंका के शव को इतनी आसानी से गाडी में डाल रहा है जैसे कोई सामान डाल रहा हो। उसे लगा की उसके इस गुनाह की खबर किसी को भी नहीं होगी और वो बच जाएगा। मगर कहते हैना कातिल कितना भी शातिर क्यों ना हो एक न एक दिन वो जाता सलाखों के पीछे ही है। श्रद्धा के कातिल आफताब के साथ भी यही हुआ और अब आशीष की बारी है।

आपको बता दें कि कातिल आशीष साहू की मृतका प्रियंका से पुरानी जान पहचान थी, दोनों ही शेयर बाज़ार में मंझे हुए खिलाड़ी बनकर दांव लगाते थे। मगर शेयर मार्केट में घाटा होने के बाद जब आरोपी आशीष साहू पर प्रियंका की 11 लाख रुपए की देनदारी हुई तब इनके बीच विवाद शुरू हुआ। प्रियंका की हत्या से पहले भी उसका आरोपी आशीष साहू के साथ इसी बात पर विवाद हुआ था, और प्रियंका से पीछा छुड़ाने की नियत से आशीष ने उसका कत्ल कर दिया इसके बाद करीब 4 दिनों तक उसके शव को अपनी दूकान में छिपकर रखा,जिसके बाद उसे अपनी गाड़ी में डाल दिया, जो इन तस्वीरों में साफ़ नज़र आ रहा है। प्रियंका के कत्ल के जुर्म में आरोपी आशीष साहू की गिरफ़्तारी हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button