छत्तीसगढ़
राजमाता अहिल्याबाई होल्कर को जयंती पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने किया नमन
रायपुर। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की जन्म जयंती पर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी ने कहा कि इंदौर की महारानी राजमाता और लोकमाता का दर्जा प्राप्त की है। उसका मूल आधार उनकी धर्म के प्रति कर्तव्यपरायणता व कुशल प्रशासनिक क्षमता से जनहित के कार्य करना है। हम सभी उनको नमन करते है। धनगर समाज के मधुकर राव धावरे ने राजमाता अहिल्या बाई होल्कर चौक के नामकरण कर आधारशिला रखने वाली पूर्व पार्षद लता सुनील चौधरी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील चौधरी,नरेंद्र निर्मलकर , मधुकर राव धावरे,मनोज देवांगन , कमल रजक ,राजेंद्र चौधरी , शशिकांत, राम कोसरे, गुलाम फिरोज,गनपत राव खराने, नवीन गौतम उपस्थित थे।