चुनावी चौपालछत्तीसगढ़रायपुर

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

रायपुर

  • पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयान पर पलटवार करते हये प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार के मुखिया भूपेश बघेल छत्तीसगढ़िया है, किसान पुत्र है, किसानों, मजदूरों, महिलाओ, युवाओ की चिंता करते है, इसलिए रमन-मोदी भाजपा के नजर में छोटा आदमी है।
  • डाॅ. रमन सिंह के बयान से भाजपा के छत्तीसगढ़िया विरोधी चेहरा जनता के सामने उजागर हुआ।
  • भाजपा की सरकार के दौरान छत्तीसगढ़ियों के साथ दुव्र्यवहार, अत्याचार, जल, जंगल, जमीन पर कब्जा करने की घटनायें निरंतर होती रही है।
  • मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोदी को आइना दिखाकर उनके चुनावी वादा याद दिलाये तो भाजपा तिलमिला गयी।
  • मोदी भाजपा की सरकार अच्छे काम किये होते तो जनता के सवालों से भागते नहीं।
  • 60 महिने की भाजपा की सरकार किसान, रोजगार, व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिलाओं की चिंता की होती तो आज कांग्रेस को मोदी को आइना दिखाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
  • कांग्रेस के आइने में 60 महिने की मोदी सरकार की विफलताएं भाजपा को स्पष्ट दिख रही है।
  • पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह भाजपा बड़े आदमी की पार्टी है जो अडानी अंबानी, विजय माल्या, मेहुल चोकसी नीरव मोदी की चिंता करती है।
  • जैसेेे बड़े आदमी रमन सिंह हैै वैसे ही उनके कारनामे भी बड़े-बड़े है।
  • 15 साल रमन सरकार के दौरान बड़े-बड़े अरबो करोड़ों रू. के घोटाले हुये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button