छत्तीसगढ़ न्यूज़ | Fourth Eye News

Breaking : भूपेश बघेल ने किया ऐलान, छत्तीसगढ़ में शुरू होगी बैडमिंटन अकादमी

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को विभिन्न खेल संघ के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों के साथ चर्चा की। मुख्यमंत्री निवास में हुई बैठक के बाद सीएम भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन अकादमी शुरू होगी। खेलों के विकास के लिए धनराशि की कमी नहीं होगी। छत्तीसगढ़ खेल प्राधिकरण के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के कोचों की नियुक्ति की जाएगी। छत्तीसगढ़ के बड़े उद्योगों को स्टेडियम के रखरखाव की जिम्मेदारी दी जाएगी। कोचों की नियुक्ति, खिलाड़ियों की आवासीय सुविधा और डाइट की व्यवस्था के लिए बड़े उद्योगों से सीएसआर मद से सहयोग लिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने सभी खेल संघों से अच्छे कोच नियुक्त करने का आग्रह किया।पुलिस और वन विभाग की तरह ही अन्य विभागों में खिलाड़ियों को नौकरी देने के संबंध में विचार विमर्श किया जाएगा। खेल प्राधिकरण की समिति में खिलाड़ी किए जाएंगे शामिल।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button