![कोंडागांव: CAF जवान ने खुद को सर्विस राइफल से मारी गोली 1 In ,Kondagaon, CAF jawan, shot himself, with service rifle in the ,camp, condition critical preparation for ,Raipur airlift,](https://4rtheyenews.com/wp-content/uploads/2024/01/Snapshot_304-780x470.png)
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में गुरुवार सुबह छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के जवान वीरेंद्र चिंडा (56), ने खुद को गोली मार ली। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल जवान को रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है। मामला मर्दापाल थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि फायरिंग की आवाज सुनकर कैंप के अन्य जवान मौके पर पहुंचे और घायल जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डीएसपी सतीश भार्गव ने कहा कि जवान ने सुसाइड का प्रयास क्यों किया, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जवान छत्तीसगढ़ आर्म्ड फोर्स के F वाहिनी की 5वीं बटालियन का जवान है।
जानकारी के मुताबिक, वीरेंद्र चिंडा नक्सल प्रभावित इलाके कुदुर के पुलिस कैंप में पोस्टेड है। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे वीरेंद्र चिंडा ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली पेट में लगी, जो कमर से होते हुए बाहर निकल गई।