वाशिंगटन : बारबरा बुश के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे कई पूर्व राष्ट्रपति

वाशिंगटन : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जार्ज एच डब्ल्यू बुश की पत्नी बारबरा बुश के अंतिम संस्कार में कई पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और सैकड़ों गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। उनका ह्यूस्टन चर्च में आज अंतिम संस्कार किया जायेगा। वह 92 वर्ष की थी।
आज अंतिम संस्कार किया जायेगा
अमेरिका के 41वें राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश की पत्नी एवं 43वें राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश की मां बारबरा बुश को सेंट मार्टिन के एपिस्कोपल चर्च में उनकी सेवा के लिए याद किया जाएगा जहां वह और उनका परिवार 1950 के दशक से रह रहा है।
चर्च में उनकी सेवा के लिए याद किया जाएगा
उनके अंतिम संस्कार में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और बिल क्लिंटन, प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प, पूर्व सचिव हेलरी क्लिंटन और पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा के शामिल होने की उम्मीद है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शामिल होने की उम्मीद नहीं है।
न्यूयार्क : पुरुषों के लिए भी हो सकती है निरोध की गोली
न्यूयार्क : महिलाओं के लिए बाजार में मौजूद गर्भनिरोधक गोली की तरह अब पुरुषों के लिए भी गोली जल्द उपलब्ध होगी। शोधकर्ताओं ने ऐसे यौगिक की खोज की है जो शुक्राणु की गतिशीलता पर नियंत्रण रख सकता है। यह निषेचन की क्षमता को कम कर सकता है। इसका इस्तेमाल करके पुरुषों के लिए भी अब निरोध की गोली बनाई जा सकती है जो आबादी नियंत्रण के लिए कारगर उपाय साबित हो सकती है। ईपी055 नामक यह यौगिक शुक्राणु की गतिशीलता को शिथिल कर देता है और इससे हारमोन पर भी कोई असर नहीं होता है।
गतिशीलता पर नियंत्रण रख सकता है
जर्नल पीएलओएस वन में प्रकाशित इस शोध में दावा किया गया है कि इस यौगिक से पुरुष-गोली बनाई जा सकती है जो जन्म दर को नियंत्रित करने में कारगर साबित होगा और इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होगा। वर्तमान में पुरुषों के लिए कंडोम और नसबंदी के उपाय उपलब्ध हैं।
कोई दुष्प्रभाव भी नहीं होगा
परीक्षण के तौर पर इसका उपयोग नर बंदरों पर किया गया, जिसमें कोई दुष्प्रभाव नहीं पाया गया। इसकी शोधकर्ता अमेरिका के ओरेगन हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी स्थित ओरेगन नेशनल प्राइमेट रिसर्च सेंटर की मेरी जेलिंस्की ने कहा, उपयोग के 18 दिन बाद सभी लंगूरों में पूरी तरह से सुधार के लक्षण पाए गए।