Fourth Eye News

एक्सक्लूसिव खबरों का अड्डा

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 8 क्रेशर सील, माइंस बंद, 10 वाहन जब्त

Major crackdown by the administration on the mining mafia in Sarangarh-Bilaigarh: 8 crushers sealed, mines shut down, and 10 vehicles seized.

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अवैध खनन और खनिज कारोबार के खिलाफ जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए खनिज माफियाओं पर कड़ा शिकंजा कस दिया है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने लगातार पांच दिनों तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। इस कार्रवाई के बाद अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े कारोबारियों में हड़कंप मच गया।

जांच के दौरान सारंगढ़, सरिया और बरमकेला तहसील में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर 8 स्वीकृत क्रेशर और भंडारण परिसरों को सील कर जब्त कर दिया गया। इन प्रतिष्ठानों पर छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन एवं भंडारण) नियम, 2009 के उल्लंघन का आरोप है।

इसके अलावा गुड़ेली स्थित बाबा मिनरल्स की स्वीकृत खदान में भी पर्यावरण स्वीकृति की शर्तों और छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 का उल्लंघन पाए जाने पर माइंस को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। संबंधित मामलों में वैधानिक कार्रवाई जारी है।

मंगलवार को सरिया क्षेत्र में अवैध परिवहन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें बिना वैध दस्तावेजों के डोलोमाइट और रेत का परिवहन करते 2 हाइवा और 8 ट्रैक्टर जब्त किए गए। सभी वाहनों को कानूनी कार्रवाई के तहत सरिया थाना पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया गया है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, खनिज चोरी और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन का कहना है कि जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जाएगा।

Advertisement Carousel